Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:;-/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से अपोलो अस्पताल द्वारा प्रार्थना सभाकक्ष में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए आयोजित इस शिविर में कुल 257 लोगों ने पंजीयन कराया।
शिविर में लीवर और विभिन्न प्रकार के कैंसर की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। 82 लोगों ने लीवर की विशेष जांच का लाभ लिया, जबकि 72 लोगों की सर्वाइकल कैंसर जांच की गई। वहीं 68 लोगों ने ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए पंजीयन कराया, जिनकी जांच अपोलो अस्पताल में निःशुल्क की जाएगी।
संभागायुक्त सुनील जैन ने कहा कि अपोलो अस्पताल सामाजिक गतिविधियों में लगातार सहभागी रहा है। उन्होंने लोगों से वर्ष में कम से कम एक बार स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि संतुलित खान-पान और बेहतर दैनिक दिनचर्या अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
शिविर में संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अपोलो अस्पताल के प्रबंधक अजय जाड़े ने बताया कि 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर वॉकथान आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी और स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
आज फोकस में

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई
आज फोकस में

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित
आज फोकस में

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
आज फोकस में

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

<span style=सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन">
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp