Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर :—बिलासपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 और 25 सितंबर को होने वाले विसर्जन को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित विसर्जन को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए।

बिलासपुर में गणेश विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विसर्जन व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 24 और 25 सितंबर को छठघाट और पचरीघाट में किया जाएगा।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान डीजे का उपयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए। साथ ही विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों से नशापान से दूर रहने और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन में शामिल होने की अपील की गई।
प्रशासन ने समितियों से धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करने तथा ऐसा कोई कार्य नहीं करने की अपील की, जिससे किसी की भावना आहत हो। वहीं विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

विशेष अपील:

बैठक में 23 सितंबर की सुबह छठघाट में आयोजित होने वाले स्वच्छता अभियान की जानकारी भी दी गई। गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से अभियान में शामिल होकर श्रमदान करने की अपील की गई।
प्रशासन का कहना है कि जनभागीदारी से स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
बैठक में नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा
आज फोकस में

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई
आज फोकस में

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित
आज फोकस में

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित

<span style=गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश">
आज फोकस में

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp