Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर/बिल्हा :–बिल्हा थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG10Y-3440, जिसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, डोडकी निवासी परमेश्वर जांगड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 सितंबर 2026 की रात उसके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 494/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को उडगन फाटक के पास चोरी की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें पुलिस के मुताबिक उन्होंने परमेश्वर जांगड़े के घर से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों अमन जोशी उम्र 19 वर्ष और निखिल माण्डले उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी डोडकी, थाना बिल्हा को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शेखर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और आरक्षक संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

<span style=बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा">
आज फोकस में

बिल्हा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 2 आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई
आज फोकस में

22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी विभाग की कार्रवाई

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित
आज फोकस में

ग्रामीण सेवा सहकारी समिति केन्द्री में वार्षिक आमसभा एवं किसान सम्मान समारोह आयोजित

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश
आज फोकस में

गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसएसपी ने ली बैठक, समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन
आज फोकस में

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश, विशेष शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

धरमजयगढ़ में राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp