
शाम 4 बजे बज्र राजा चौक से शुरू होगी विसर्जन यात्रा
रतनपुर में गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर बज्र राजा गणेश उत्सव समिति द्वारा बज्र राजा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 29 सितंबर 2026, मंगलवार को शाम 4 बजे बज्र राजा चौक से शुरू होगी।पूरी नगर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। इसी क्रम में बज्र राजा गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड रतनपुर द्वारा बज्र राजा की विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।समिति के अनुसार विसर्जन यात्रा 29 सितंबर,मंगलवार को शाम 4 बजे बज्र राजा चौक से प्रारंभ होगी। यात्रा हाई स्कूल, नूतन चौक,बड़ी बाजार,भीम चौक और महामाया चौक होते हुए महामाया मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का समापन महामाया मंदिर में होगा। इसके बाद महामाया मंदिर से केवल बज्र राजा की प्रतिमा को लेकर खूटाघाट के लिए प्रस्थान किया जाएगा, जहां बज्र राजा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बज्र राजा की विसर्जन यात्रा में सहभागिता करने और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
रूट…बज्र राजा चौक → हाई स्कूल → नूतन चौक → बड़ी बाजार → भीम चौक → महामाया चौक → महामाया मंदिर → खूटाघाट
आयोजक
बज्र गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैंड, रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) || गणपति बप्पा मोरया ||








