Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का परचम कुशाई के साथ आगाज

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह की बारगाह में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

सीपत,,,,छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सूफी स्थल लुतरा शरीफ में शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़रत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह के 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का आगाज सोमवार को पारंपरिक परचम कुशाई के साथ किया गया। परचम कुशाई के मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद लुतरा शरीफ पहुंचे और बाबा की बारगाह में हाजिरी देकर मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन और भाईचारे के लिए दुआएं कीं।
उर्स-ए-पाक के आगाज के साथ ही दरगाह परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। अकीदतमंदों ने बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ दरगाह पर चादर पेश की तथा फातिहा पढ़कर अपनी मन्नतें मांगीं। दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों के लिए दरगाह इंतजामिया कमेटी की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस अवसर पर दरगाह इंतजामिया कमेटी लुतरा शरीफ के सदर हाजी इकबाल हक एवं कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उर्स की व्यवस्थाओं की निगरानी की। कमेटी की ओर से जायरीनों से उर्स के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।
उर्स के आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक और रूहानी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें गुस्ले मजार, शाही संदल-चादर, जश्ने दस्तारे हिफ्ज, तकरीरी कार्यक्रम, नातिया मुशायरा और महफिले समां एवं कव्वाली जैसे कार्यक्रम प्रमुख हैं। इन कार्यक्रमों में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उलेमा, शायर, नातख्वां और कव्वाल शिरकत करेंगे।
दरगाह इंतजामिया कमेटी ने बताया कि उर्स-ए-पाक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। दरगाह परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, पार्किंग तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
परचम कुशाई के साथ शुरू हुआ यह पांच दिवसीय उर्स 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। उर्स के समापन अवसर पर कुल शरीफ की फातिहा के साथ देश में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा स्वस्थ शिशु और सुपोषित समाज का संकल्प
आज फोकस में

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा स्वस्थ शिशु और सुपोषित समाज का संकल्प

कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था दिग्विजय
आज फोकस में

कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था दिग्विजय

<span style=लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का परचम कुशाई के साथ आगाज">
आज फोकस में

लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का परचम कुशाई के साथ आगाज

लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का परचम कुशाई के साथ आगाज
आज फोकस में

लुतरा शरीफ में 68वें सालाना उर्स-ए-पाक का परचम कुशाई के साथ आगाज

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ यात्रियों से किया आत्मीय संवाद,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जाना यात्रा का अनुभव, सेवा कार्यों और अभियान के उद्देश्यों पर हुई चर्चा
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ यात्रियों से किया आत्मीय संवाद,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जाना यात्रा का अनुभव, सेवा कार्यों और अभियान के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में राजिम में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया रक्तदान
आज फोकस में

विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में राजिम में रक्तदान शिविर, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया रक्तदान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp