Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेवा सेतु शिविर में आधे से अधिक अधिकारी नदारद, विधायक रोहित साहू ने जताई नाराजगी

 

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- ग्राम जेजरा के हाईस्कूल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सेवा सेतु अभियान के विशेष शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंचे। शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना था, लेकिन यहां बुनियादी व्यवस्थाओं की कमी और अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए।
बताया गया कि शिविर में आधे से अधिक अधिकारी उपस्थित नहीं पहुंचे। इस पर राजिम विधायक रोहित साहू ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जिला सीईओ से अधिकारियों की उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर जांच करने और अनुपस्थित अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े शिविरों में अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

शिविर में पहुंचे लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए पंखे और कूलर की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि कुछ लोग विभागों के बैनर-पोस्टर से हवा करते नजर आए। दूर-दराज के गांवों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को उम्मीद थी कि शिविर में उनकी शिकायतों का समाधान होगा, लेकिन गर्मी के बीच पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।

प्रत्येक पंचायत से 2500 रुपये लेने की बात आई सामने
शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर उस समय सवाल और गहरा गए, जब सरपंचों ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रत्येक पंचायत से 2500 रुपये लिए गए हैं। ऐसे में शिविर में पंखे और कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव चर्चा का विषय बना रहा। पंचायतों से राशि लिए जाने के बावजूद व्यवस्थाएं पर्याप्त क्यों नहीं रहीं, यह सवाल उठ रहा है।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर में राजिम विधायक रोहित साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, स्काउट-गाइड जिला अध्यक्ष ओंकार साहू, जिला सीईओ प्रखर चंद्राकर, एसडीएम विशाल महाराणा, प्रभारी सीईओ ज्योति बाला, तहसीलदार डिंपल धुर्वे सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सवाल व्यवस्था पर, जवाब का इंतजार
सेवा सेतु अभियान जैसे जनहितकारी कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। ऐसे में शिविर में आधे से अधिक अधिकारियों की अनुपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं का अभाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार अधिकारी उपस्थिति रजिस्टर की जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं और भविष्य में ऐसे शिविरों में लोगों की सुविधा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

सिद्ध बाबा आश्रम में बाघ की दस्तक, गौमाता पर हमला
आज फोकस में

सिद्ध बाबा आश्रम में बाघ की दस्तक, गौमाता पर हमला

समय न्यूज़ लाइव की खबर पर लगी मुहर: विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश
आज फोकस में

समय न्यूज़ लाइव की खबर पर लगी मुहर: विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप पर भड़का भाजपा मंडल का आक्रोश
आज फोकस में

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप पर भड़का भाजपा मंडल का आक्रोश

<span style=सेवा सेतु शिविर में आधे से अधिक अधिकारी नदारद, विधायक रोहित साहू ने जताई नाराजगी">
आज फोकस में

सेवा सेतु शिविर में आधे से अधिक अधिकारी नदारद, विधायक रोहित साहू ने जताई नाराजगी

पोषण अभियान के तहत ग्राम पंचायत सैला में आयोजित हुआ भव्य “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम”
आज फोकस में

पोषण अभियान के तहत ग्राम पंचायत सैला में आयोजित हुआ भव्य “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम”

जिला स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में मस्तूरी का दबदबा
आज फोकस में

जिला स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में मस्तूरी का दबदबा

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp