Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप पर भड़का भाजपा मंडल का आक्रोश

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

पूरा मामला शराबी शिक्षक के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली बकने के खिलाफ में पहुंचे मंडल के कार्यकर्ता पुलिस चौकी

बेलगहना भाजपा मंडल ने पुलिस चौकी पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, शिक्षक पर FIR और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग

बेलगहना:;— प्राथमिक शाला विद्या मंदिर बहेरामुड़ा में पदस्थ शिक्षक द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कथित रूप से अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला मीडिया में प्रसारित होने के बाद तूल पकड़ता जा रहा है। खबर सामने आने के बाद बेलगहना भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बेलगहना पुलिस चौकी पहुंचे और मामले में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
बेलगहना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए यदि किसी व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण राजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के संवैधानिक पद पर हैं। उनके प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण राजेश कश्यप

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत

चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग

मीडिया में मामला सामने आने के बाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एकजुट होकर बेलगहना पुलिस चौकी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की जांच, संबंधित शिक्षक के बयान की जांच तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिक्षक समाज और विद्यार्थियों के लिए आदर्श की भूमिका में होता है। ऐसे में शिक्षक द्वारा कथित रूप से सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

3 सवाल जो उठे

01. शिक्षक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित रूप से ऐसी भाषा का प्रयोग क्यों किया?
02. क्या पुलिस पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करेगी?
03. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार शिक्षक पर क्या कार्रवाई होगी?

भाजपा मंडल की मांग

मामले की तत्काल जांच हो।
शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
उपलब्ध वीडियो/बयानों की जांच की जाए।
आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई हो।

सिद्ध बाबा आश्रम में बाघ की दस्तक, गौमाता पर हमला
आज फोकस में

सिद्ध बाबा आश्रम में बाघ की दस्तक, गौमाता पर हमला

समय न्यूज़ लाइव की खबर पर लगी मुहर: विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश
आज फोकस में

समय न्यूज़ लाइव की खबर पर लगी मुहर: विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश

<span style=प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप पर भड़का भाजपा मंडल का आक्रोश">
आज फोकस में

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप पर भड़का भाजपा मंडल का आक्रोश

सेवा सेतु शिविर में आधे से अधिक अधिकारी नदारद, विधायक रोहित साहू ने जताई नाराजगी
आज फोकस में

सेवा सेतु शिविर में आधे से अधिक अधिकारी नदारद, विधायक रोहित साहू ने जताई नाराजगी

पोषण अभियान के तहत ग्राम पंचायत सैला में आयोजित हुआ भव्य “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम”
आज फोकस में

पोषण अभियान के तहत ग्राम पंचायत सैला में आयोजित हुआ भव्य “आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम”

जिला स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में मस्तूरी का दबदबा
आज फोकस में

जिला स्तरीय चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता में मस्तूरी का दबदबा

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp