Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संकुल-विकासखंड में प्रथम, जिले में द्वितीय-गाँव के अनिमेष ने रचा गौरव

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा/बिलासपुर:— सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विकासखंड कोटा के ग्राम कुरुवार स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के कक्षा सातवीं के प्रतिभावान छात्र अनिमेष साहू (कान्हा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने गाँव, विद्यालय और संकुल का गौरव बढ़ाया है।
अनिमेष ने प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सर्वप्रथम संकुल केंद्र उपका स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विकासखंड स्तर पर प्रथम आने के बाद अनिमेष का चयन जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए हुआ।
जिला स्तर पर बिलासपुर जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनिमेष ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना भाषण प्रस्तुत किया। उसकी ओजपूर्ण वाणी, विषय की स्पष्ट समझ, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और मंच पर आत्मविश्वास ने निर्णायकों को प्रभावित किया और उसने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अनिमेष की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बिलासपुर विधानसभा के वरिष्ठ विधायक मा. अमर अग्रवाल जी, बेलतरा विधानसभा के विधायक मा. सुशांत शुक्ला जी एवं बिलासपुर जिला कलेक्टर मा. संजय अग्रवाल जी द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला स्तर के मंच पर सम्मान प्राप्त करना छात्र के साथ-साथ उसके विद्यालय और ग्राम के लिए भी गौरव का क्षण रहा।
अनिमेष की सफलता के पीछे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरुवार के प्रधान पाठक श्री शैलेश कुमार पैकरा जी के निरंतर मार्गदर्शन और मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रधान पाठक द्वारा छात्र को भाषण की नियमित तैयारी, विषय की समझ, उच्चारण, प्रस्तुति एवं मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का लगातार अभ्यास कराया गया। प्रधान पाठक के मार्गदर्शन और छात्र की लगन एवं मेहनत का परिणाम रहा कि अनिमेष ने पहले संकुल, फिर विकासखंड और अंततः जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अनिमेष की इस सफलता से शाला परिवार, संकुल केंद्र उपका के शिक्षकगण, पालकों एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अनिमेष की यह उपलब्धि ग्रामीण अंचल के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। उसने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी शहर की मोहताज नहीं होती; उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ आत्मविश्वास के बल पर गाँव का विद्यार्थी भी जिले के मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग  ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार
आज फोकस में

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
आज फोकस में

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
आज फोकस में

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद
आज फोकस में

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp