Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

नारायणपुर:- अबूझमाड़ में नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की बड़ी संयुक्त कार्रवाई
भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद, मौके पर किया गया सुरक्षित नष्ट
आईईडी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद, संयुक्त तलाशी अभियान से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती

अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन तलाशी एवं क्षेत्र सैनिटाइजेशन अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी को 05.10.2026 को महत्वपूर्ण सफलता मिली।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी श्री अभिषेक सूद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अक्षय साबद्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 05.10.2026 को नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा अबूझमाड़ के भटबेड़ा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान संचालित किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा रैनार कैंप से माक्सोली–भाटबेड़ा–रैनार क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को क्षेत्र में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। टीम द्वारा तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आसपास के इलाके में विस्तृत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध डंप से 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद किए गए।

इसके अतिरिक्त आईईडी निर्माण में प्रयुक्त सामग्री में 01 मल्टीमीटर, 01 पेचकस, 01 सोल्डरिंग तार, 01 सोल्डरिंग आयरन एवं 03 वाहन खोलने की चाबियां भी बरामद की गईं।

बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल द्वारा आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं सावधानियों के साथ मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। बम निरोधक एवं निष्क्रियता दल का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक मोहन द्वारा किया गया।

यह कार्रवाई अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सतत सतर्कता, आपसी समन्वय एवं संयुक्त अभियान का परिणाम है। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन तलाशी अभियान संचालित कर संदिग्ध गतिविधियों एवं विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही है।

नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिली है तथा आमजन की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग  ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार
आज फोकस में

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
आज फोकस में

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
आज फोकस में

बनियाधस जलप्रपात से करीपगार तक हुई दौड़, कलेक्टर रणबीर शर्मा समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त
आज फोकस में

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त

<span style=भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद">
आज फोकस में

भटबेड़ा क्षेत्र में 06 प्रेशर कुकर आईईडी एवं 01 पाइप बम आईईडी बरामद

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत
आज फोकस में

मां महामाया के दरबार पहुंचीं महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष संगीता सिन्हा, कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp