
दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
कोटा….अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 133 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पहली कार्रवाई में गनियारी के बांधा तालाब के पास घेराबंदी कर विरेन्द्र वर्मा (34), निवासी गनियारी को पकड़ा गया। उसके कब्जे और झोपड़ी से 113 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 22,600 रुपये बताई गई है, बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के पूर्व में भी चार मामले दर्ज हैं।दूसरी कार्रवाई में बिल्लीबंद से नवागांव की ओर मोटरसाइकिल से शराब परिवहन की सूचना पर नाका चौक के पास बृजभूषण उर्फ मुकेश कुमार जगत (30), निवासी नवागांव को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत करीब 4,000 रुपये, और बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल CG 10 EF 3831 जब्त की गई।दोनों मामलों में कुल 133 लीटर अवैध महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित करते हुए छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है।

कोटा पुलिस की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 133 लीटर शराब जब्त">








