
मझवानी में सीसी रोड का भूमिपूजन, पंडरापथरा में मंच का लोकार्पण; ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
“जनता के बीच विधायक, विकास के साथ हर कदम—अटल श्रीवास्तव का संकल्प।”
बेलगहना/कोटा :—कोटा विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक अटल श्रीवास्तव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के साथ ही आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक एवं विकास गतिविधियों की जानकारी ली।
विधायक के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मझवानी में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। खास बात यह रही कि बारिश और वर्षा के पानी के बीच भी विधायक ने कार्यक्रम में पहुंचकर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि विकास कार्य मौसम की परिस्थितियों से रुकने वाले नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
इसके साथ ही पंडरापथरा में मंच का लोकार्पण किया गया। स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी उनके सामने रखीं। विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।
चुनाखोदरा में ग्रामीणों से मुलाकात, टेंगनमाडा में वरिष्ठ कांग्रेसियों से संवाद
दौरे के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने चुना खोदरा क्षेत्र में पहुंचकर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की।
वहीं टेंगनमाडा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों तथा क्षेत्र में जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।
सोशल मीडिया के सवाल पर चर्चा में आया विधायक का जवाब
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान समय न्यूज़ के संवाददाता ने विधायक अटल श्रीवास्तव से सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो और उसमें भाजपा के प्रबल प्रताप तथा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के बीच बेहतर कार्य करने को लेकर लोगों की राय से जुड़ा सवाल पूछा।
बताया गया कि लोगों से पूछे गए सवाल में दोनों नेताओं में से बेहतर काम करने वाले के नाम को लेकर कई लोगों ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का नाम लिया। इस दौरान खास चर्चा तब हुई, जब दावा किया गया कि भाजपा समर्थक लोगों ने भी इस राय का समर्थन किया।
इस सवाल पर विधायक अटल श्रीवास्तव ने राजनीतिक कटाक्ष करने के बजाय सहज अंदाज में कहा कि “मैं विधायक सभी के लिए हूं और सभी के लिए कार्यकर्ता रहूंगा।”
विधायक के इस बयान को उनके समर्थकों ने राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता के लिए काम करने की सोच के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि विधायक का दायित्व केवल किसी एक दल या वर्ग तक सीमित नहीं होता,
बल्कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के प्रति उनकी जिम्मेदारी होती है।
जनता के बीच पहुंचकर सुन रहे समस्याएं
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता से सीधा संवाद बेहद जरूरी है।
पग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनकी प्राथमिकता तय की जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वे संगठन के साथ-साथ आम जनता के बीच सक्रिय रहें और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को सामने लाने का काम करें।
कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम के दौरान बेलगहना जनपद सदस्य प्रतिनिधि सचिन-नेहा साहू, विधायक प्रतिनिधि शिवदत्त पांडे, रामचंद्र गंधर्व मनोज बाजपेई अश्वनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क">







