
बेलगहना :—सर्पदंश से हुई मौत के मामले में शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि दिलाने की मांग को लेकर एक ग्रामीण ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। ग्रामीण ने प्रशासन से मामले की जांच कर पात्र हितग्राही को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीण का कहना है कि सर्पदंश की घटना के बाद आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया पूरी किए जाने के बावजूद अब तक मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि विधानसभा में सर्पदंश से संबंधित मामलों को लेकर प्रश्न उठाए जाने के बाद भी वास्तविक हितग्राहियों तक मुआवजा राशि नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन की मुआवजा योजना का लाभ उन परिवारों को समय पर मिलना चाहिए, जो वास्तव में इसके पात्र हैं।
ग्रामीण ने एसडीएम से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग से जानकारी मंगाने तथा पात्रता के आधार पर लंबित मुआवजा राशि शीघ्र दिलाने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार">







