
पिछले वर्ष रही थी उपविजेता, इस बार खिताब जीतने का लक्ष्य
रतनपुर….बिलासपुर एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, बोदरी-बिलासपुर की पुरुष वॉलीबाल टीम का चयन सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित यह प्रतियोगिता सीएसआर महाविद्यालय पिपरतराई, कोटा की मेजबानी में 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज ने 12 खिलाड़ियों का चयन किया है।
टीम में कप्तान विवेक चंद्रवंशी, हेमंत साहू, सी. आकाश, राहुल, लक्सना, बी. रोहित, सोमू, कुणाल, एलिस तिर्की, प्रतीक, पवन और शुभम शामिल हैं।क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित सेक्टर स्तरीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में एलसीआईटी की टीम उपविजेता रही थी। इस बार खिलाड़ियों ने बेहतर प्रशिक्षण और नियमित अभ्यास किया है। टीम को इस बार प्रतियोगिता का विजेता बनाने के लिए खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।
खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए एलसीआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन,उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, सेक्रेटरी उपकार राय,एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्राचार्य डॉ.अर्चना शुक्ला सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

सेक्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम चयनित">







