Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नयनतारा शर्मा कॉलेज में वार्षिक सेमिनार श्रृंखला का शुभारंभ, हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,नयनतारा शर्मा कॉलेज, पंधी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विभिन्न विषयों पर विशेष सेमिनार एवं व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष आयोजित सेमिनार श्रृंखला के प्रथम दिवस हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम. महेश सिंह, गैस्ट्रोलॉजी एवं हेमेटोलॉजी विभाग तथा डॉ. कृति अग्रवाल, पैथोलॉजिस्ट ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

डॉ. एम. महेश सिंह एवं डॉ. कृति अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, संतुलित खान-पान एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के विभिन्न उपायों पर विद्यार्थियों से संवाद किया।

इसके साथ ही चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने की प्रक्रिया, मेडिकल क्षेत्र में करियर की संभावनाओं तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नयनतारा शर्मा कॉलेज की जॉइंट डायरेक्टर डॉ. नमिता द्विवेदी, डायरेक्टर/चेयरमैन श्री प्रांजल धर शर्मा, प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा वास्निक सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की बेहतर योजना के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य एवं करियर से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे सीपत , तंबोली परिवार ने किया स्वागत
आज फोकस में

प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे सीपत , तंबोली परिवार ने किया स्वागत

<span style=नयनतारा शर्मा कॉलेज में वार्षिक सेमिनार श्रृंखला का शुभारंभ, हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन">
आज फोकस में

नयनतारा शर्मा कॉलेज में वार्षिक सेमिनार श्रृंखला का शुभारंभ, हेल्थ अवेयरनेस एवं करियर गाइडेंस पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 की तैयारियां तेज, झांकी-जसगीत-रंगोली प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के पुरस्कार
आज फोकस में

परसदा भरनी में काली उत्सव 2026 की तैयारियां तेज, झांकी-जसगीत-रंगोली प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के पुरस्कार

सेक्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम चयनित
आज फोकस में

सेक्टर स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए एलसीआईटी कॉलेज की टीम चयनित

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग  ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार
आज फोकस में

सर्पदंश से हुई मौत पर मुआवजा राशि दिलाने की मांग ,,,एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ग्रामीण ने शासन से लगाई गुहार

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क
आज फोकस में

बारिश के बीच विकास कार्यों की सौगात, विधायक अटल श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com

वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp