
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिशन घर वापसी के प्रमुख तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तंबोली के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वैभव तंबोली एवं परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की तथा संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा की।
तंबोली परिवार की ओर से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का तिलक लगाकर, श्रीफल भेंट कर एवं शाल पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस दौरान जूदेव ने परिवारजनों से बातचीत कर क्षेत्र एवं संगठन से जुड़े विषयों की जानकारी ली। चर्चा के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से आत्मीय संवाद संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। वैभव तंबोली जैसे युवा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा से जमीनी स्तर पर संगठन को और बेहतर तरीके से मजबूत करने में सहयोग मिलता है।
वहीं सीपत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव तंबोली ने कहा कि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का हमारे निवास पर आगमन पूरे परिवार के लिए आत्मीय और गौरव का अवसर रहा। उन्होंने परिवारजनों से आत्मीयता से मुलाकात की और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उनके सानिध्य से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
इस अवसर पर अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय जवाहर दुबे के सुपुत्र शौर्य दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पाटनवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नारायण साहू, भाजयुमो मंडल महामंत्री मिथलेश श्रीवास, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष चन्द्रहास साहू, सह कार्यालय मंत्री दुर्गेश ख़ुसरो एवं आईटी सेल सह संयोजक युवराज सिंह नेटी उपस्थित रहे।

प्रबल प्रताप सिंह पहुंचे सीपत , तंबोली परिवार ने किया स्वागत">








