
तखतपुर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बोल बम दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा आज मंडी चौक तखतपुर में विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
आज तखतपुर के मंडी चौक स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के विशाल प्रांगण में बोल बम दुर्गा उत्सव समिति द्वारा माता रानी की कृपा से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
समिति के सदस्यों ने सुबह से ही पूरी तैयारी कर ली थी। प्रांगण में टेंट, लाइट, साउंड और माता रानी के जयकारों के साथ भंडारे की शुरुआत हुई। “जय माता दी” के उद्घोष से पूरा मंडी चौक गूंज उठा।
दोपहर होते-होते भंडारे में भीड़ बढ़ने लगी। नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों – सकरी, घुटकू, जुनापारा, खम्हरिया, बेलपान से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, युवा सभी ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ पंगत में बैठकर माता जी का प्रसाद ग्रहण किया।
प्रसाद में पूरी, सब्जी, चावल, दाल, हलवा और शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी।समिति के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। अनुशासन ऐसा था कि हजारों की भीड़ होने के बाद भी सभी को आराम से बैठाकर प्रसाद खिलाया गया।बोल बम दुर्गा उत्सव समिति हर साल नवरात्रि और अन्य धार्मिक पर्वों पर इस तरह के आयोजन करती है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माता रानी की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। माता के आशीर्वाद से ही हर साल यह भंडारा और भी विशाल होता जा रहा है।
इस भंडारे में नगर के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी बंधु और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
अंत में समिति ने सभी नगरवासियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह विशाल भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति के सेवादार लगातार लगे रहे।
वाकई, तखतपुर में बोल बम दुर्गा उत्सव समिति द्वारा किया गया यह भंडारा न सिर्फ पेट भरने का, बल्कि आस्था, एकता और सेवा भावना का भी प्रतीक बन गया।








