Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:—-वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह,,,जिला प्रशासन से लगभग 30 किलोमीटर दूर विकासखंड तखतपुर के अंतर्गत ग्राम ढनढन में महाकाल ग्रुप के सदस्यों द्वारा ग्राम में एकता एवं भाईचारे को बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

महाकाल ग्रुप द्वारा प्रत्येक वर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर ग्राम के सभी समाज के सबसे वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया जाता है। यह सम्मान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और उनके अनुभवों को महत्व देने का प्रतीक है।

इसके अतिरिक्त विशेष सम्मान के अंतर्गत 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाता है ताकि अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा ले सकें। साथ ही ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया जाता है जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में विशेष कार्य कर ग्राम का हित किया हो और ग्राम का नाम रोशन किया हो।

ग्राम के लोगों ने एकता का अभूतपूर्व उदाहरण पेश किया है। विगत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम के कुल 20 वार्डों में से 19 वार्डों में पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह बिना किसी विवाद के आपसी सहमति से हुआ, जो आज के समय में एक बड़ी मिसाल है।

ग्राम में इक्का दुक्का मामलों को छोड़कर कोई बड़ा पुलिस प्रकरण नहीं हुआ है। छोटे-मोटे विवाद भी ग्राम में ही आपसी बातचीत से सुलझा लिए जाते हैं।

ग्राम में सभी समुदाय के लोग सभी त्यौहारों को मिलजुल कर बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं।

ग्राम में आज भी बरसों पुरानी परंपरा जीवित है, यहां आज भी रामलीला में राम लक्ष्मण बनते हैं और राम रावण संवाद होता है जिसे देखने पूरा गांव एकत्र होता है।

आज के इस दौर में जहां आपसी मतभेद बढ़ रहे हैं, वहां ग्राम ढनढन एकता, शांति और भाईचारे का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहा है।

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना
आज फोकस में

विजयादशमी पर बिलासपुर पुलिस का शस्त्र पूजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने की जिले की सुख-शांति की कामना

<span style=ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान">
आज फोकस में

ग्राम ढनढन में एकता और भाईचारे की मिसाल, महाकाल ग्रुप करता है वरिष्ठजनों का सम्मान

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन
आज फोकस में

विजयदशमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में हुआ पारंपरिक शस्त्र पूजन

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।
आज फोकस में

देवरी के देवी चौरा में विहिप-बजरंगदल का शस्त्र पूजन संपन्न, हर्ष छाबरिया ने बहनों से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने की अपील की।

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा
आज फोकस में

तखतपुर बोल बम दुर्गा उत्सव समिति का महा-भंडारा

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन
आज फोकस में

सनातन गरबा मेगा डांडिया की धूम, आयोजन में झांकियों और डांडिया नृत्य ने मोहा मन

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp