
सीपत,,,, मानस प्रचार प्रसार समिति गुड़ी के द्वारा कमल छाया में लगातार अठारहवां वर्ष तीन दिवसीय रामकथा का शुभारंभ कल होगा l जिसमें देश के जाने माने विद्वानों के श्रीमुख से भगवान श्रीरामचन्द्र जी की कथा का प्रवचन देखने सुनने को मिलेगा l 23,24,25 अक्तूबर प्रथम दिवस स्थापना,पूजा अर्चना के बाद शाम 7 बजे से 9:00 तक पंडित देवी प्रसाद त्रिपाठी कानपुर उत्तरप्रदेश, रात्रि 9:00बजे से 10:30तक सुश्री अंजली किशोरी “मानस उपासिका” श्रीधाम अयोध्या, रात्रि 10:30 से 12:00तक डॉक्टर पंडित रामगोपाल तिवारी “मानस रत्न” बांदा उत्तरप्रदेश के द्वारा कथा का प्रवचन किया जावेगा l इनके द्वारा ही 24 एवं 25अक्तूबर को भी श्रीराम कथा वर्णन किया जावेगा l उक्त कार्यक्रम की तैयारी मानस प्रचार प्रसार समिति ग्राम गुड़ी के द्वारा पूर्ण कर ली गई है l

श्रीराम चरित मानस सम्मेलन रामकथा कल से गुड़ी">








