
सीपत,,,सीपत क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी के रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम उच्चभट्ठी निवासी संदीप कुमार सूर्यवंशी के द्वारा घर अंदर घुसकर जबरदस्ती हाथ , बांह को पकड रहा था, प्रार्थिया के मना करने पर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में आरोपी संदीप कुमार सूर्यवंशी के विद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है l जिसके पालन में प्रार्थिया से छेड़खानी करने वाले आरोपी संदीप कुमार सूर्यवंशी पिता धनीराम सूर्यवंशी उम्र 31 साल निवासी ग्राम उच्चभट्ठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पता साजी किया जा रहा था पता साजी दौरान सकुनत पर होने की मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर हिरासत में लेकर, त्वरित कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – संदीप कुमार सूर्यवंशी पिता धनीराम सूर्यवंशी उम्र 31 साल निवासी ग्राम*
*उच्चभट्ठी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0*









