Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— सकरी स्थित दूसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस बैंड की धुन के साथ आयोजित परेड में जवानों ने शहीदों को सलामी देकर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की नामावली का वाचन किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, बिलासपुर के उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, मुंगेली के उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल तथा दूसरी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी की सेनानी प्रतिभा पाण्डेय सहित पुलिस एवं प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल, पुलिस उपाधीक्षक, सहायक सेनानी, पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारी तथा शहीद परिवारों के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में शहीद जवानों के साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। पुलिस स्मृति दिवस ने देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को एक बार फिर सुदृढ़ किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp