
तखतपुर,,,पूरा के साहू परिवार के ऊपर लाठी से लैस होकर हमला कर दिया जिससे करीब आधे दर्जन से अधिक को गंभीर चोट आई है जानकारी के अनुसार पूरा मुख्य मार्ग के रहने वाले नोहर साहू अपने परिवार सहित घर मे थे करीब शाम 8 बजे के आसपास पास ही रहने वाले देवीप्रसाद साहू ऊर्फ चालाक,,,राजेश साहू ,रूपेश साहू शुभम साहू एवं अन्य ने एक राय एवं लाठी से लैस होकर नोहर साहू के परिवार पर घातक हमला कर दिया ,,,
,इस हमले में देवेंद्र साहू ,,नोहर साहू हिमांशु साहू अनुराधा साहू प्रेम सागर,,,आँचल ,,प्रतिमा एवं घर के बच्चे व मेहमानों के साथ मारपीट किया गया ,,
वही महिला अनुराधा के साथ भी मारपीट किया गया है जिससे उन्हें भी चोट आई है ,,,,घातक हमला करने वाले शुभम साहू हमेशा इस परिवार को जान से मारने की घमकी दे चुका है ,,
,ग्राम पूरा की इस घटना को 24 घण्टे हो चुके है इसके बाद भी हमला वरो पर कोई भी कार्यवाही नही की गई है जो कि समझ से परे है वे अब भी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है पीड़ित ने भी मुख्यमंत्री से उचित कार्यवाही करने का अपील किया है ,,
,इस घटना से पीड़ित परिवार सदमे में है नोहर साहू बिलासपुर सिम्स में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है यहां पुलिस विभाग को तत्काल उचित कार्यवाही करना चाहिए ताकि आने वाली गम्भीर घटनाओं पर लगाम लग सके









