
तखतपुर :—सचिव संघ के जिला सचिव अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में सचिव संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवनियुक्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) लक्ष्मीकांत कौशिक का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कौशिक जी को नवीन दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सहयोग से जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा ग्राम पंचायतों के कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
जिला सचिव अभ्युदय तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनपद पंचायत प्रशासन एवं पंचायत सचिवों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान नवनियुक्त सीईओ लक्ष्मीकांत कौशिक जी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पंचायत सचिव संघ की ओर से पूर्ण सहयोग एवं समन्वय का विश्वास व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर सालिक सिंगौरे हर प्रसाद भास्कर रामलाल सिंगरौल कृष्ण कुमार कौशिक मुकेश कौशिक प्रेमदास मानिकपुरी त्रिभुवन मेहर मुकेश वर्मा श्रीमती अनु साहू श्रीमती सुलक्षणा दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

सचिव संघ के जिला सचिव अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त जनपद सीईओ लक्ष्मीकांत कौशिक का स्वागत एवं अभिनंदन">







