Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गनियारी देजा मार्ग की हालत गंभीर,

मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट
मुंगेली जिला ब्यूरो शील पाठक की रिपोर्ट

तखतपुर:— गनियारी मोड़ बना मौत का मोड़ – गनियारी से देजा मुख्य मार्ग पर विकास की पोल, हादसे के इंतजार में प्रशासन?
तखतपुर विकासखंड की जमीनी हकीकत क्या है, विकास के दावे कितने खोखले हैं, इसकी एक जीती-जागती बानगी आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं।

तखतपुर के ग्राम गनियारी से देजा मार्ग, अर्थात गनियारी से बेल्टुकरी, भकुर्रानवापारा, देजा आने-जाने वाला मुख्य मार्ग, जो हजारों ग्रामीणों की लाइफलाइन है, आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

ये जो आप तस्वीर देख रहे हैं, ये किसी खेत की मेड़ की नहीं, ये है गनियारी यानी पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग की पानी टंकी के पास वाला मुख्य मोड़। यहाँ सड़क नाम की कोई चीज बची ही नहीं है। 50 मीटर तक बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे, घुटने भर कीचड़, टूटी हुई गिट्टियां और गंदा पानी भरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि इस मार्ग से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। स्कूली बच्चे इसी कीचड़ में साइकिल घसीटते हुए स्कूल जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाना हो तो 108 एम्बुलेंस भी यहाँ फंस जाती है। किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले जाने में घंटों लग जाते हैं। दोपहिया वाहन सवार रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

और अब सुनिए सबसे शर्मनाक बात – यह मार्ग VIP मार्ग है। इसी मार्ग से हमारे क्षेत्र के माननीय विधायक धर्मजीत सिंह जी, बिलासपुर कलेक्टर महोदय, जनपद सीईओ, PHE के अधिकारी और अनेक बड़े जनप्रतिनिधियों का रोज आना-जाना होता है। उनकी गाड़ियां इसी गड्ढे के ऊपर से उछलते हुए निकल जाती हैं, पर किसी के मन में यह सवाल नहीं आया कि इस सड़क को बनवा दिया जाए। क्या अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बंधी है? क्या जनप्रतिनिधि इस रास्ते को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं?

ग्रामीणों का सीधा आरोप है – लगता है प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। जब कोई मासूम बच्चा इस गड्ढे में गिरकर अपनी जान गंवा देगा, जब कोई बड़ा सड़क हादसा होगा, जब कोई परिवार उजड़ जाएगा, तब जाकर फाइल खुलेगी, तब जाकर टेंडर निकलेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार सरपंच, सचिव, जनपद सदस्य को मौखिक और लिखित में शिकायत दी है, पर हर बार सिर्फ आश्वासन मिला – “हो जाएगा, बन जाएगा”। पर आज तक एक मुरम तक नहीं डला।

यह सिर्फ एक सड़क की कहानी नहीं है, यह गनियारी, बेल्टुकरी, भकुर्रानवापारा, देजा के हजारों ग्रामीणों के सम्मान की बात है। क्या ग्रामीणों को अच्छी सड़क पाने का हक नहीं है? क्या टैक्स सिर्फ शहरों के लिए है?

स्थानीय ग्रामीण समय न्यूज़ लाइव की मांग:

1. गनियारी PHE मोड़ के इस 100 मीटर के पैच का तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
2. गनियारी से देजा मार्ग का पूरा डामरीकरण / सीसी रोड निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाकर स्वीकृति दी जाए।
3. जब तक पक्का निर्माण न हो, तब तक मुरम और गिट्टी डालकर गड्ढों को भरा जाए ताकि हादसा टाला जा सके।
समय न्यूज़ लाइव शासन-प्रशासन से, माननीय कलेक्टर महोदय बिलासपुर से, माननीय विधायक महोदय तखतपुर से निवेदन करता है कि कृपया इस खबर को संज्ञान में लें और हादसे से पहले जागें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp