
कोंडागांव…..बड़ेडोंगर:- मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के पश्चात बड़ेडोंगर मुख्यालय स्थित हल्बा सामाजिक भवन में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज की 18 गढ़ महासभा, 32 गढ़ महासभा एवं 36 गढ़ महासभा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में तीनों महासभाओं के पदाधिकारियों ने समाज की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से संगठित होकर सामाजिक एकजुटता बनाए रखने तथा समाज की शक्ति को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में समाज के विकास, आपसी सहयोग और संगठन की मजबूती को लेकर सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को मिल-जुलकर आगे आना चाहिए। इस बैठक में बीरेंद्र चनाप पूर्व अध्यक्ष (राष्ट्रीय महासभा), लतेलराम नाईक (18 गढ़ महासभा अध्यक्ष), शिवकुमार पात्र (अ. भा. हल्बा समाज कोंडागांव जिलाध्यक्ष), सियाराम चनाप, लुभा सिंह नाग, एल. यन. नाग (पंजीयन शाखा महासचिव 18 गढ़ महासभा), लक्ष्मी नारायण बेलसरिया, विद्या सागर नायक, रामसिंह प्रधान, अगरचंद नाग, चंद्रबती पुजारी (सरपंच ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर), मोहन सिंह कंवर, बीरेंद्र बघेल (भाजपा युवा मोर्चा मंत्री केशकाल), बलधर भोयर, मुकुंद देहारी, टिकेंद्र नाईक, बिजेंद्र कुदराम (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बड़ेडोंगर), महेंद्र प्रधान (संभाग अध्यक्ष बड़ेडोंगर), गुरमीत बेलसरिया, तिजऊ बघेल, सुरेश समरथ (उप सरपंच ग्राम पंचायत बड़ेडोंगर), मेंघराज पात्र, अमरनाथ राना, सखाराम समरथ, केशव समरथ, नकुल नायक, नंदकुमार प्रधान (18 गढ़ महासभा अध्यक्ष बड़ेडोंगर), मदन कोलियारा (32 गढ़ महासभा अध्यक्ष बड़ेडोंगर), लोकेश कुंवर (ब्लॉक अध्यक्ष कोंडागांव), तुलेश्वर नाग, डीकेश भूआर्य, योगेश पात्र, केशरचंद पुजारी (ब्लॉक अध्यक्ष फ़रसगांव), मंगलेश मुर्रा, धनेश्वर प्रधान, भरत घरत (ब्लॉक अध्यक्ष माकड़ी), ओमप्रकाश नाईक, धनंजय नाग, देवेंद्र माहला, लेखशेखर नाग (ब्लॉक उपाध्यक्ष बड़ेराजपुर), गौतम चुरगिया, खिलेश गागड़ा, बरातू शांडिल्य, टेश्वर बघेल (ब्लॉक अध्यक्ष धनोरा), प्रेमसिंह देहारी, भारत पुजारी, मोतीलाल भोयर (ब्लॉक अध्यक्ष मर्दापाल), हरीश समरथ, नुकेश पात्र, अंजिक्का पात्र एवं समस्त गांवों के सगाजन महिलाएं, युवतियां उपस्थित रहे । इस बैठक में तीनों महासभों द्वारा जिला स्तरीय युवा प्रभाग का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष केशरचंद पुजारी (18 गढ़), उपाध्यक्ष टिकन नाईक (32 गढ़), सचिव डीकेश भूआर्य (36 गढ़), कोषाध्यक्ष बिजेंद्र कुदराम (18 गढ़), सह कोषाध्यक्ष अशोक चनाप (32 गढ़), सलाहकार लोकेश कुंवर (32 गढ़), बीरेंद्र बघेल (18 गढ़), मीडिया प्रभारी खिलेश गागड़ा (18 गढ़), बरातू शांडिल्य (18 गढ़) संजू बेलसरिया (18 गढ़) और सामान्य प्रकोष्ठ से जिला स्तरीय अध्यक्ष सखाराम समरथ (32 गढ़) उपाध्यक्ष शिवकुमार पात्र (18 गढ़), सचिव अगरचंद नाग (32 गढ़) को मनोनीत किया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हल्बा-हल्बी समाज की एकजुटता को बढ़ावा देना और तीनों महासभाओं के बीच समन्वय स्थापित कर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

बड़ेडोंगर में हल्बा-हल्बी समाज की तीनों महासभाओं की बैठक, एकता और अखंडता मजबूत करने पर जोर">








