Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपावली से पूर्व केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने एवं वर्ष 2017 से लंबित DA एरियर की राशि GPF खाते में समायोजित करने की मांग

कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट
कोंडागांव से ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट

कोंडागांव:— छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज जिला कोंडागांव में शासकीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM), कोंडागांव के माध्यम से सांकेतिक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से संघ ने प्रमुख रूप से दो मांगें शासन के समक्ष रखीं। पहली मांग है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को दीपावली से पूर्व केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करने हेतु तत्काल आदेश जारी किया जाए। संघ का कहना है कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को राहत प्रदान करना आवश्यक है, ताकि प्रदेश के शासकीय कर्मचारी एवं उनके परिवार दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं खुशियों के साथ मना सकें।

दूसरी प्रमुख मांग वर्ष 2017 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर की राशि कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में समायोजित करने की है। संघ ने शासन से आग्रह किया कि कर्मचारियों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस लंबित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

संघ का कहना है कि शासकीय कर्मचारी शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शासन द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए समयबद्ध निराकरण किया जाना चाहिए।

इस सांकेतिक ज्ञापन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष द्रुपत राज सेठिया के साथ हीरा नेताम, भूपेश नायक, तुलसी नेताम, हेमसिंह सोढ़ी, लोकेश घाठोड़े, संतोष शील, संजय नायडू, कृष्णा कुमार ध्रुव एवं मनोज बघेल उपस्थित रहे।

संघ ने शासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि कर्मचारियों की इन प्रमुख मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।

शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला उपका में ई-वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
आज फोकस में

शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला उपका में ई-वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

<span style=दीपावली से पूर्व केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने एवं वर्ष 2017 से लंबित DA एरियर की राशि GPF खाते में समायोजित करने की मांग">
आज फोकस में

दीपावली से पूर्व केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने एवं वर्ष 2017 से लंबित DA एरियर की राशि GPF खाते में समायोजित करने की मांग

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
आज फोकस में

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण
आज फोकस में

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन
आज फोकस में

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp