Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

कोटा / बिलासपुर -शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में आज शिक्षा के साथ सेवा का संगम देखने को मिला। विद्यालय परिवार द्वारा एक ही मंच पर *न्योता भोज एवं दान उत्सव* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

*1. न्योता भोज -* शाला की शिक्षिका * मीरा रजक* ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर परंपरा से हटकर बच्चों के साथ खुशी बांटने का निर्णय लिया। उनके द्वारा शाला के सभी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कर विशेष भोजन, पूरी, सब्जी, चावल एवं दूध वितरित किया गया। बच्चों ने पंक्तिबद्ध बैठकर भोजन किया।

*2. दान उत्सव -* इसी दौरान व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दान उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।
– मुंगेली निवासी समाजसेवी ईश्वर लाल देवांगन* द्वारा विद्यालय को बच्चों के कौशल विकास हेतु *दो सिलाई मशीन* दान की गई।
– दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता * आर. सी. विरवानी* द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षक * राहुल भानू* एवं सिलाई प्रशिक्षिका * कांति भानू* को *प्रतिमाह 2500/- रुपये प्रोत्साहन राशि* देने पर सहमति बनी। उल्लेखनीय है कि  विरवानी जी द्वारा इसके पूर्व भी व्यवसायिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षक व आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा चुका है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि *सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत तम्बोली* ने कंप्यूटर लैब का फीता काटकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संध्या जायसवाल, दीपिका रोश किंडो, ग्राम मुखिया दिलीप सिंह पोर्ते, जनपद सदस्य शिवबाई नेताम, पप्पू नेताम सहित शाला परिवार उपस्थित रहा।

अतिथियों ने मीरा रजक के सेवाभाव तथा देवांगन एवं विरवानी के सहयोग की सराहना करते हुए इसे अन्य शालाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
आज फोकस में

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण
आज फोकस में

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण

<span style=शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन">
आज फोकस में

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन

गुड़ी में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का समापन, रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु
आज फोकस में

गुड़ी में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का समापन, रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु

गरियाबंद में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध
आज फोकस में

गरियाबंद में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान
आज फोकस में

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp