Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

राज्योत्सव की तैयारियां 1 नवंबर तक पूर्ण करने और सूर्यघर योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश

नारायणपुर, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार संभावित चक्रवात के प्रभाव से नारायणपुर जिले में 28 एवं 29 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को नारायणपुर जिले को ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा है। संभावित बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, आगामी आयोजनों तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

संभावित बारिश को लेकर राहत एवं बचाव की तैयारियां सुनिश्चित करें

कलेक्टर ने कहा कि मौसम की संभावित खराब स्थिति को देखते हुए सभी विभाग पहले से तैयारी रखें, ताकि किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर राहत शिविर स्थापित करने तथा वहां प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी को राहत शिविरों में पर्याप्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। वहीं, जिला सेनानी नगर सेना को एनडीआरएफ टीम सहित आवश्यक बचाव व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संभावित समस्या के समाधान के लिए तत्पर रहने को कहा।

राज्योत्सव की तैयारियां 1 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश

बैठक में राज्योत्सव 2026 के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकुर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। सभी संबंधित अधिकारियों को 1 नवंबर तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
*सूर्यघर योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर*
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने सूर्यघर योजना की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। बैठक में मार्च 2027 तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने तथा नियमानुसार सब्सिडी का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए पात्र हितग्राहियों तक जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।

शिक्षा, आधार और प्रमाण पत्र बनाने के कार्यों में तेजी लाएं

बैठक में कलेक्टर ने जिले के ऐसे गांवों और स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जहां आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारियों को चिन्हित स्थानों के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, ताकि जरूरतमंद क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड बनाने का कार्य मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए आवश्यकतानुसार शिविर आयोजित करने को कहा। कलेक्टर ने इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और पात्र विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर ने बस्तर ओलंपिक में जिले के खिलाड़ियों का पंजीयन पिछले वर्ष की तरह शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही युवा उत्सव के आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक तैयारियां करने को कहा। जिले में मोबाइल टावर स्थापना एवं विस्तार के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला खाद्य अधिकारी से सिटी गैस वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत आश्रम-छात्रावास एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके।
समय-सीमा की बैठक में संयुक्त कलेक्टर ए.आर. राणा, एसडीएम सुनील सोनपिपरे, सौरभ दीवान, डिप्टी कलेक्टर डी.के. कोशले सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

<span style=मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश">
आज फोकस में

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण
आज फोकस में

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन
आज फोकस में

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन

गुड़ी में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का समापन, रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु
आज फोकस में

गुड़ी में तीन दिवसीय श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का समापन, रामभक्ति में डूबे श्रद्धालु

गरियाबंद में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध
आज फोकस में

गरियाबंद में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान
आज फोकस में

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp