
बिलासपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने नवीन पुलिस भवनों और ई-मालखानों का लोकार्पण किया।
लोकार्पण के दौरान सिविल लाइन स्थित नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नवीन भवन, पचपेड़ी थाना भवन और पचपेड़ी एवं रतनपुर में ई-मालखानों का शुभारंभ किया गया।
इन सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
ई-मालखानों के माध्यम से जब्त सामग्री और प्रकरणों से संबंधित संपत्तियों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जा सकेगा, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के प्रयासों से जिले में पुलिस अधोसंरचना एवं आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने जिले को भविष्य में भी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों की उपस्थिति रही।

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण">







