Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट
समय न्यूज़ लाइव प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट

सीपत,,,,एनटीपीसी सीपत में 27 अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एनटीपीसी लिमिटेड) गुरदीप सिंह का सतर्कता संदेश परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में  गुरदीप सिंह ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को संगठन की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

वहीं,सुरोजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने मुख्य सतर्कता अधिकारी (एनटीपीसी लिमिटेड) श्रीमती रश्मिता झा का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में श्रीमती झा ने सत्यनिष्ठा एवं नैतिक आचरण के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने और निवारक सतर्कता को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सतर्कता संबंधी विषयों से परिचित कराने के उद्देश्य से विजिलेंस क्विज का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर  विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), भक्त वत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन), कुंदन राठौड़, विभागाध्यक्ष (विजिलेंस), अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला उपका में ई-वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
आज फोकस में

शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला उपका में ई-वेस्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

<span style=एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ">
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

दीपावली से पूर्व केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने एवं वर्ष 2017 से लंबित DA एरियर की राशि GPF खाते में समायोजित करने की मांग
आज फोकस में

दीपावली से पूर्व केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने एवं वर्ष 2017 से लंबित DA एरियर की राशि GPF खाते में समायोजित करने की मांग

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
आज फोकस में

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कलेक्टर नम्रता जैन ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण
आज फोकस में

डीजीपी अरुण देव गौतम ने किया नए पुलिस भवनों व ई-मालखानों का लोकार्पण

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन
आज फोकस में

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झिंगटपुर में न्योता भोज और दान उत्सव का भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp