Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान खरीदी में बड़ा बदलाव,कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरे 21 क्विंटल की बोनस राशि : चंद्रशेखर साहू

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

गरियाबंद:- भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी और प्रबंधन व्यवस्था में उठाए गए कड़े कदमों को किसानों के हित में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय बताया है। सरकार के इस निर्णय से बिचौलियों और फर्जीवाड़ा करने वालों पर बड़ा प्रहार हुआ है, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और राज्य के खजाने के लगभग 12,000 करोड़ रुपये की भारी बचत होगी। क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं किसान नेता चंद्रशेखर साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में धान खरीदी के नाम पर बिचौलियों और सटोरियों का बोलबाला था, जिससे वास्तविक किसानों का हक मारा जाता था और सरकारी खजाने को भारी चपत लगती थी। वर्तमान सरकार ने डिजिटल व्यवस्था, सख्त निगरानी और पारदर्शी नीतियों के जरिए इस खेल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में धान खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से होती है चूंकि कुछ इलाकों को छोड़ दें तो अनेक क्षेत्रों में 21 क्विंटल प्रति एकड़ की पैदावार नहीं होती ऐसे में 21 क्विंटल धान बेचने के लिए बिचौलिए सक्रिय हो जाते थे और सरकारी खजाने पर भार पड़ता था अब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में किसान हित में निर्णय लिया है कि किसान यदि 15-17 क्विंटल प्रति एकड़ भी धान बेचेंगे तब भी उन्हें पूरे 21 क्विंटल धान की बोनस राशि दी जाएगी। इससे किसानों को कम पैदावार होने पर भी पूरी बोनस राशि की व्यवस्था सरकार ने की है जो कि किसानों के हित में आमूलचूल परिवर्तन है। भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने इस दूरदर्शी और किसान-हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और पूरी सरकार का आभार व्यक्त किया है। यह कदम राज्य के अन्नदाताओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दलहन तिलहन सहित अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी सरकार ने प्रोत्साहित करते हुए 15 हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है इससे फसल परिवर्तन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही किसान अब मौसम आधारित खेती की ओर अग्रसर होंगे जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहेगी।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp