Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया, बिलासपुर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और विज्ञापन के नाम पर दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग, 

बिलासपुर :—सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और विज्ञापन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसको लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन और प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस क्लब का आरोप है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग पत्रकारिता के नाम पर अपुष्ट और भ्रामक खबरें प्रसारित कर रहे हैं। वहीं, समाचार प्रकाशित करने और विज्ञापन देने के नाम पर लोगों पर अनुचित दबाव बनाने तथा कथित अवैध वसूली की शिकायतें भी मिल रही हैं।
इस संबंध में प्रेस क्लब ने शासन के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ऐसी शिकायतों की जांच के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने और दोषी पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की गई है।
इसके साथ ही सरकारी विज्ञापन की स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा शिकायतों के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया गया है।
प्रेस क्लब ने डिजिटल न्यूज पोर्टल और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए न्यूनतम पांच वर्ष का मीडिया अनुभव अनिवार्य करने का प्रस्ताव भी रखा है। साथ ही फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने वाली संस्थाओं की जांच की मांग की है।
हालांकि प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कार्रवाई के दौरान वास्तविक पत्रकारों, स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और आम नागरिकों के अभिव्यक्ति के अधिकारों का संरक्षण भी जरूरी है।

श्यामनगर का 3 एकड़ में विकसित मुक्तिधाम बना सुंदर उद्यान, विधायक रोहित साहू ने किया भ्रमण
आज फोकस में

श्यामनगर का 3 एकड़ में विकसित मुक्तिधाम बना सुंदर उद्यान, विधायक रोहित साहू ने किया भ्रमण

छठ महापर्व को लेकर बिलासपुर में तैयारियां तेज, तोरवा छठ घाट पर पूजा कार्यालय का शुभारंभ
आज फोकस में

छठ महापर्व को लेकर बिलासपुर में तैयारियां तेज, तोरवा छठ घाट पर पूजा कार्यालय का शुभारंभ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गरियाबंद पुलिस की पहल: सभी थानों में हुआ ‘एकता दिवस परेड’ का लाइव प्रसारण, आम नागरिकों ने जाना सरदार पटेल का योगदान
आज फोकस में

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गरियाबंद पुलिस की पहल: सभी थानों में हुआ ‘एकता दिवस परेड’ का लाइव प्रसारण, आम नागरिकों ने जाना सरदार पटेल का योगदान

श्री राम केयर हॉस्पिटल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग
आज फोकस में

श्री राम केयर हॉस्पिटल पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, बेटी ने की लाइसेंस निरस्त करने की मांग

<span style=डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया, बिलासपुर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन">
आज फोकस में

डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली का मुद्दा गरमाया, बिलासपुर प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू
आज फोकस में

इस बार मां महामाया ग्राउंड हेलीपैड में सजेगा पटाखा बाजार, तैयारियां शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp