
11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा युवक, बिलासपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर…. रतनपुर में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक पेड़ की डाल काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।मृतक की पहचान मिर्जा सलमान बेग (22 वर्ष), पिता साहबान बेग उर्फ नदकी, निवासी वार्ड क्रमांक 13, करैहापारा रतनपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सलमान पेड़ की डाल काटने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह पेड़ के पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल युवक को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
महज 22 वर्ष की उम्र में सलमान की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने परिजनों को गहरा सदमा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।हादसा बिजली लाइनों के आसपास पेड़ की कटाई या अन्य कार्य करते समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ की डाल काटने चढ़े 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत">






