
*फिंगेश्वर*:- सिलियारी बाहरा स्थित संतोषपुरी धाम में आगामी 25, 26 एवं 27 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विशाल धार्मिक संत समागम एवं सतनाम मेले को लेकर संत समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार, 1 नवंबर को राजिम विधायक रोहित साहू से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संत समाज के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान संतोषपुरी धाम के संस्थापक एवं सतनाम धर्म प्रचारक संत खुबलाल टंडन बाबा तथा उनके सुपुत्र संत दुर्गा प्रसाद टंडन (संतोष बाबा) ने आगामी सतनाम मेले के आयोजन की जानकारी देते हुए विधायक रोहित साहू के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का आग्रह किया। साथ ही संतोषपुरी धाम एवं मंदिर के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने पूज्य संत श्री खुबलाल टंडन बाबा को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि विधायक के सहयोग और प्रयासों से मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी सतनाम मेला भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप लेगा।
इस अवसर पर संत खुबलाल टंडन बाबा, संत दुर्गा प्रसाद टंडन, गोपचंद बनर्जी, बंशी राम रात्रे, रोमन दास बंजारे, कोमल ढीढी, मधुबाला रात्रे, रामेश्वरी कुर्रे, सुरेखा गोयल, सुमित्रा निराला, मंशाराम कुर्रे, महेंद्र भारती, दुर्गेश मारकंडे, कुमार साव, दौवा, रुखमणि मांडले, हेमनारायण महिलांग, राजकुमार, हेमंत ढीढी, रामसागर, होरीलाल, भागचंद, जब्बूलाल सहित संत समाज के अनेक प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संतोषपुरी धाम के सतनाम मेले में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि बनाने विधायक रोहित साहू से मिला संत समाज">







