
*राजिम*:-श्यामनगर में आज नवीन कपड़ा प्रतिष्ठान ‘छाया स्टाइल हब’ का शुभारंभ उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके पश्चात राजिम विधायक रोहित साहू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने प्रतिष्ठान के संचालक रिखी साहू, छन्नू साहू एवं प्रमोद साहू को नवीन व्यवसाय की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के नए प्रतिष्ठानों का खुलना स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में अच्छा कदम है। उन्होंने प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकार, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरू साहू, नगर पालिका राजिम अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रूपनारायण साहू,भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,नेहरू साहू,हरीश साहू,कीर्तन साहू,चितरंजन साहू, वामन निर्मलकर,प्रेम साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







