
*गरियाबंद*:- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही धान की अवैध तस्करी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच देवभोग पुलिस ने अवैध धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 कट्टा धान से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में धान की तस्करी की जा रही थी। इसी दौरान छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित भरवामुड़ा चेकपोस्ट में जांच के दौरान देवभोग पुलिस ने धान से भरे पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन में 60 कट्टा धान लोड था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की अवैध आवक और तस्करी की आशंका बढ़ गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से धान तस्करी में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही 60 कट्टा धान से भरी पिकअप जब्त, देवभोग पुलिस की कार्रवाई">






