Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारी सशक्तिकरण से तकनीकी नवाचार तक, राज्योत्सव में दिखी नए छत्तीसगढ़ की झलक

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की विकास यात्रा और सरकारी योजनाओं की आकर्षक झलक देखने को मिली। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 40 स्टॉलों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई। प्रदर्शनी में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।
जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहित महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।
आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया। नगर निगम के स्टॉल में नालंदा परिसर, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा और पीएम स्वनिधि योजना को प्रमुखता से रखा गया। जिला पंचायत ने ग्रामीण आजीविका मिशन, वीबी जी राम जी योजना और महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों के जरिए ग्रामीण विकास की तस्वीर प्रस्तुत की।
शिक्षा विभाग ने डिजिटल शिक्षा, छात्रवृत्ति, पोषण और समग्र शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं आयुष विभाग ने स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधि वितरण और परामर्श के साथ औषधीय पौधों तथा आरोग्य किट का प्रदर्शन किया।
औद्योगिक विकास के क्षेत्र में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहा। यहां बताया गया कि जिले में पिछले 26 वर्षों में 3,542 उद्योग स्थापित हुए हैं। इन उद्योगों में 1,62,252.95 लाख रुपये का पूंजी निवेश हुआ और 20,037 लोगों को रोजगार मिला। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में 21 महिला उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित किए जाने की उपलब्धि भी प्रदर्शित की गई।
एनटीपीसी सीपत ने अपने स्टॉल में पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी नवाचारों को प्रदर्शित किया। फ्लाई ऐश से तैयार ईंट, गिट्टी, इंटरलॉकिंग ब्लॉक और पार्क बेंच के साथ राख से रेत बनाने की तकनीक लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। एनटीपीसी द्वारा संचालित संकल्प कोचिंग के माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थियों को जेईई और नीट की निःशुल्क तैयारी, 641 बालिकाओं को प्रशिक्षण तथा 153 मेधावी छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने की जानकारी भी दी गई।
इसके अलावा वन विभाग, पुलिस विभाग और विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों ने भी अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से सामने रखा।
कुल मिलाकर राज्योत्सव की यह प्रदर्शनी केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों को आम जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बनी।

ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार.तीन सप्ताह में 19 स्थायी वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
आज फोकस में

ऑपरेशन बाज के तहत बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्थायी वारंटी गिरफ्तार.तीन सप्ताह में 19 स्थायी वारंटों की तामिली, लंबे समय से फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

झाल मोड़ पर पुलिस की दबिश, अवैध खनिज परिवहन करते चार माजदा वाहन पकड़े
आज फोकस में

झाल मोड़ पर पुलिस की दबिश, अवैध खनिज परिवहन करते चार माजदा वाहन पकड़े

कुरेली सब स्टेशन हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार
आज फोकस में

कुरेली सब स्टेशन हादसे के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार

<span style=नारी सशक्तिकरण से तकनीकी नवाचार तक, राज्योत्सव में दिखी नए छत्तीसगढ़ की झलक">
आज फोकस में

नारी सशक्तिकरण से तकनीकी नवाचार तक, राज्योत्सव में दिखी नए छत्तीसगढ़ की झलक

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ की डाल काटने चढ़े 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत
आज फोकस में

रतनपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ की डाल काटने चढ़े 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट
आज फोकस में

अर्नब के बाद अब मुरासु चक्रवात का खतरा! 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, कई राज्यों में अलर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp