Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल

गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट
गरियाबंद से देव प्रसाद बघेल की रिपोर्ट

*राजिम :-* शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकसित भारत की ओर लोकतंत्र के लिए युवा विषय पर केंद्रित था। इस गरिमामयी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख डॉ. के. आर. मतावले द्वारा की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिनमें जनभागीदारी अध्यक्ष सुश्री छाया राही , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अभिषेक सोनकर, जिला अध्यक्ष दीपक साहू जी (भारतीय जनता युवा मोर्चा – सहवक्ता), भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू तथा वार्ड नं. 14 के पार्षद कुलेश्वर साहू,इसके साथ ही कार्यक्रम में क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ जन और प्रतिनिधि हरीश साहू, ओंकार साहू, आकाश शर्मा, संजीव साहू जन भागीदारी सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि, आशीष साहू जन भागीदारी सदस्य, ऋषि दुबे, देवेश भंडेकर, लाल जी साहू, मुकेश ध्रुव बादल साहू, महेश देवांगन संजय सोनकर, नंदकिशोर युगल किशोर साहू,ईश्वर साहू ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और ईश्वर की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात कु. विद्या साहू और कु. पुष्पलता साहू द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए गरिमापूर्ण तरीके से छत्तीसगढ़ का राज्यगीत (अरपा पैरी के धार), राष्ट्रगान और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी आकाश बाघमारे सर द्वारा ‘युवा संवाद’ की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र में उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। इसके पश्चात संस्था प्रमुख डॉ. के. आर. मतावले ने महाविद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी दी और संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संवाद सत्र के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों ने ‘विकसित भारत’ और लोकतंत्र के विभिन्न आयामों पर अपने सारगर्भित विचार रखे माननीय विधायक रोहित साहू जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा,मैं आज विशेष रूप से युवाओं के बीच संवाद करने आया हूँ, क्योंकि संवाद से ही हर समस्या का समाधान मिलता है। देश के हित में लगातार कार्य हो रहे हैं और देश के प्रत्येक नागरिक को इसे ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से देश के विकास और अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने हेतु सभी युवाओं को संकल्प लेने कहा। जब भी मतदान दे तो देश के हित हो सदा ऐसा सोच कर मतदान करें वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए सहभागी बनने हेतु हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। जनभागीदारी अध्यक्ष सुश्री छाया राही ने लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रश्न पूछना और अपनी बात रखना सबसे बड़ा अधिकार है। यही अधिकार हमारे लोकतंत्र की असली ताकत है। युवाओं को सजग होना होगा कि वे वह अपने क्षेत्र मैं विकास से संबंधित सवालों को पूछ सके। बिना भटकाव के विकास के पथ पर आगे बढ़ने से ही देश का सतत विकास संभव है। रिकेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष ने राष्ट्र निर्माण में चुनावों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “देश के सर्वांगीण विकास के लिए चुनावों की कार्यप्रणाली अनिवार्य हिस्सा है। युवाओं को अपने मतदान की शक्ति को समझदारी से पहचानना चाहिए और उसका सही उपयोग करना चाहिए। देश के विकास के प्रति हर युवा को सदैव सचेत रहना होगा।अभिषेक सोनकर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत युवाओं का देश है और आजादी के बाद से देश लगातार विकास के पथ पर प्रगतिशील है। भारत का भविष्य पूरी तरह युवाओं के हाथ में है और हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान वाला राष्ट्र है, जिसकी गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विधायक रोहित साहू से लोकतंत्र विषय पर संवाद किया तथा अपने विचारों और प्रश्नों को उनके साथ साझा किया। इस प्रश्न-मंच सत्र के दौरान छात्र खेमराज साहू ने विकास कार्यों के लिए बजट निर्धारण की प्रक्रिया और बजट की राशि आवंटन का आधार, बजट के वितरण व स्वीकृति को लेकर सवाल पूछा, कुमारी सोनम साहू ने सड़कों के निर्माण को लेकर तथा पेपर लीक होने के विषय में सवाल पूछे कुमारी मधु पाल ने दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्राओं हेतु परिवहन व्यवस्था के संबंध में सवाल पूछे जिसका अतिथियों और विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत व संतोषजनक समाधान किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं का जोश अत्यंत उत्साहवर्धक था। विधायक रोहित साहू जी ने एनएसएस के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु वेशभूषा के लिए 50000 रूपये की राशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक एम. एल. वर्मा, डॉ. राजेश बघेल, सुश्री चित्रा खोटे, श्वेता खरे, डॉ. भानुप्रताप नायक सर, मनीषा भोई, डॉ. देवेन्द्र देवांगन, मुकेश कुर्रे और नीलकंठ साहू सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मंच का संचालन क्षमा शिल्पा चौहान के द्वारा किया गया।

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.240 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

<span style=विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल">
आज फोकस में

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ सार्थक संवाद विधायक रोहित साहू हुए शामिल

सहकारिता में लोकतंत्र और पारदर्शिता पर जोर, धान खरीदी की तैयारियों को लेकर 200 समितियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
आज फोकस में

सहकारिता में लोकतंत्र और पारदर्शिता पर जोर, धान खरीदी की तैयारियों को लेकर 200 समितियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा, शिवटिकारी, मड़ई और मचखंडा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आज फोकस में

मस्तुरी विकासखंड के ग्राम वेदपरसदा, शिवटिकारी, मड़ई और मचखंडा में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अरे बाबू भाई! क्या लिफाफों के भरोसे चल रहा खनिज विभाग? दिवाली के नाम पर अवैध रेत कारोबारियों की बल्ले-बल्ले
आज फोकस में

अरे बाबू भाई! क्या लिफाफों के भरोसे चल रहा खनिज विभाग? दिवाली के नाम पर अवैध रेत कारोबारियों की बल्ले-बल्ले

युवाओं को वोट का महत्व समझाने स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज
आज फोकस में

युवाओं को वोट का महत्व समझाने स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगी जागरूकता की आवाज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp