Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”
“संभागीय जिला ब्यूरो रवि राज रजक की रिपोर्ट”

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। हुतात्मा दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तत्वावधान में ग्राम पंचायत धोबहर, पेंड्रा में रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता का भाव जागृत करना तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही रक्त जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हुतात्मा दिवस हमें उन वीर बलिदानियों के त्याग, समर्पण एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है।बजरंगदल जिला संयोजक रविंद्र कैवर्ट ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। इसी भावना के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने समाज के सभी लोगों से मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक बजरंगदल बिलासपुर सागर पटेल,जिला सह मंत्री निखिल परिहार,जिला संयोजक रविंद्र कैवर्त,सरपंच कन्हैया लाल महादेव, वंदना गुप्ता,सागर,दीपक,अश्वनी,शिवम,अरविंद सोनी bpm,डॉ अंकुर जायसवाल,डॉ पावस जायसवाल,परमजीत पैकरा,नरेश्वर दास,समुद्री सिंह,राजकुमार,लक्ष्मी, श्रेष्मन ,सिवन, आर एस परस्ते, बुधराम, मीना मरावी,चंद्रमा,अभय,सरपंच कन्हैया लाल महादेव,उपसरपंच फूलचंद केवट।

<span style=विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन">
आज फोकस में

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन
आज फोकस में

अधिकारियों के आश्वासन के बाद दामोदर कांत ने समाप्त की भूख हड़ताल.मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का मिला भरोसा, समय-सीमा में समाधान नहीं हुआ तो फिर करेंगे आंदोलन

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील
आज फोकस में

दीपावली पर यातायात पुलिस की विशेष व्यवस्था, नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम
आज फोकस में

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर होंगे जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल
आज फोकस में

वृक्षारोपण अभियान – पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल

अवैध रेत का खेल या फोनपे से वसूली का नेटवर्क? बाबू भाई, यहां तो मामला कुछ और ही है!
आज फोकस में

अवैध रेत का खेल या फोनपे से वसूली का नेटवर्क? बाबू भाई, यहां तो मामला कुछ और ही है!

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp