Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनपुर प्रेस क्लब में एकजुटता की मिसाल, रवि ठाकुर अध्यक्ष तो संतोष सोनी बने सचिव व ताहिर अली बने कोषाध्यक्ष

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; पत्रकारों ने जताई एकजुटता

रतनपुर:–; रतनपुर प्रेस क्लब का चुनाव मंगलवार, 10 नवंबर को आपसी सहमति, सौहार्द और पत्रकारों की एकजुटता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। खास बात यह रही कि प्रेस क्लब के पांचों प्रमुख पदों पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव संपन्न होते ही पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रेस क्लब की पूर्व बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था। इसके तहत 1 नवंबर से 5 नवंबर तक नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित की गई थी, जबकि 10 नवंबर को चुनाव की तिथि तय की गई थी। निर्धारित समय सीमा में पांचों पदों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

रतनपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर रवि ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर हरीश मांडवा, सचिव पद पर संतोष सोनी (चित्तू), कोषाध्यक्ष पद पर ताहिर अली तथा सहसचिव पद पर उमाशंकर साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए।

एकजुटता ने बनाया चुनाव को यादगार

रतनपुर प्रेस क्लब का यह चुनाव केवल पदाधिकारियों के निर्वाचन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल भी बन गया। पांचों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन से यह संदेश सामने आया कि पत्रकार साथी संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए एक मंच पर एकजुट हैं।
निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

ये सदस्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रेस क्लब के सदस्य संजय सोनी, उस्मान कुरैशी,आशीष शर्मा, जुगनू तंबोली, फिरोज खान, वासित अली, रवि ठाकुर, संतोष सोनी, ताहिर अली, राजू यादव, उमाशंकर साहू, कान्हा तिवारी, गुरुदेव सोनी, विजय दानिकर, सुधाकर तंबोली, हरीश मांडवा, जितेंद्र,जागेश्वर कुंभकार परमेश्वर, सुंदर दास सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
निर्विरोध निर्वाचन के साथ रतनपुर प्रेस क्लब ने पत्रकारों के बीच आपसी सौहार्द, विश्वास और एकजुटता का सकारात्मक संदेश देते हुए नए कार्यकाल की शुरुआत की।

<span style=रतनपुर प्रेस क्लब में एकजुटता की मिसाल, रवि ठाकुर अध्यक्ष तो संतोष सोनी बने सचिव व ताहिर अली बने कोषाध्यक्ष">
आज फोकस में

रतनपुर प्रेस क्लब में एकजुटता की मिसाल, रवि ठाकुर अध्यक्ष तो संतोष सोनी बने सचिव व ताहिर अली बने कोषाध्यक्ष

सीपत शराब भट्ठी के सामने छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड से टकराया हाइवा; दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार।
आज फोकस में

सीपत शराब भट्ठी के सामने छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड से टकराया हाइवा; दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतार।

रतनपुर में 10 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा
आज फोकस में

रतनपुर में 10 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू
आज फोकस में

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व – विधायक रोहित साहू

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ
आज फोकस में

कोंडागांव पुलिस ने पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग मनाई दिवाली, बांटे कपड़े और मिठाइयाँ

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित
आज फोकस में

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp