
रतनपुर.. कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 नवंबर 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि कलमीटार रोड स्थित शराब भट्ठी के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आकाश यादव उर्फ बुगलू, पिता मोहित राम यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर का विशेष योगदान रहा।

कलमीटार रोड पर चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई">







