Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माँ शांति काली मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य पूर्ण,स्थानीय नागरिकों की पहल से मंदिर को मिला नया स्वरूप

रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट

जनसहयोग से निखरा माँ शांति काली मंदिर, जीर्णोद्धार कार्य हुआ पूरा

आस्था और एकजुटता की मिसाल, मोहल्लेवासियों ने मिलकर संवारा माँ शांति काली मंदिर

रतनपुर…. नगर के माँ शांति काली मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य स्थानीय वार्ड एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों की पहल और सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। मंदिर परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर इसे नया स्वरूप प्रदान किया गया है।मरम्मत कार्य के अंतर्गत मंदिर की दीवारों एवं फर्श पर टाइल्स और पत्थर लगाए गए हैं। वहीं मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चारों तरफ लोहे के बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। इन कार्यों से मंदिर परिसर पहले की अपेक्षा अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देने लगा है।इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों ने आगे आकर अपना सहयोग प्रदान किया। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में विशेष सहयोग देने वालों में पंडित अश्वनी दुबे, मनोज पाटले, सुनील अग्रवाल (संटी), श्रीमती अर्चना संतोष सोनी, प्रदीप निषाद,मन्नु पाटले,अभिषेक यादव,अजीत ठाकुर,विमल सोनी, मनोज वर्मा,मनीष ठाकुर (मोनू),दिनेश गंधर्व,अशोक निषाद एवं अमर सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।स्थानीय नागरिकों की सामूहिक पहल और सहयोग से संपन्न हुआ यह कार्य सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और जनभागीदारी का उदाहरण है। नागरिकों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देकर मंदिर परिसर के विकास में अपनी सहभागिता निभाई।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद
आज फोकस में

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

ग्राम मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

ग्राम मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार
आज फोकस में

छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp