
बिलासपुर:– मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कोनी में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 19वां अखंड नवधा रामायण समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 13 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक चलेगा। समारोह को लेकर ग्रामवासियों और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 13 नवंबर, शुक्रवार को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं कथा प्रारंभ होगी। इसके बाद 20 नवंबर को तुलसी विवाह पूजन का आयोजन किया जाएगा। 22 नवंबर, रविवार को कथा विश्राम चौपड़ी होगी, जबकि 23 नवंबर, सोमवार को हवन, कपिला तर्पण, सहस्रधारा, महाआरती, ब्राह्मण भोज एवं विसर्जन के साथ समारोह का समापन होगा।
इस धार्मिक आयोजन में महाराज पंडित मुकेश मिश्रा जी कोनी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। समारोह के अध्यक्ष मिलन केवर्त हैं। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

कोनी (लावर )में 13 नवंबर से शुरू होगा 19वां अखंड नवधा रामायण समारोह, 23 नवंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन">







