
जनसहयोग से निखरा माँ शांति काली मंदिर, जीर्णोद्धार कार्य हुआ पूरा
आस्था और एकजुटता की मिसाल, मोहल्लेवासियों ने मिलकर संवारा माँ शांति काली मंदिर
रतनपुर…. नगर के माँ शांति काली मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य स्थानीय वार्ड एवं मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों की पहल और सहयोग से सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। मंदिर परिसर में आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर इसे नया स्वरूप प्रदान किया गया है।मरम्मत कार्य के अंतर्गत मंदिर की दीवारों एवं फर्श पर टाइल्स और पत्थर लगाए गए हैं।
वहीं मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चारों तरफ लोहे के बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं। इन कार्यों से मंदिर परिसर पहले की अपेक्षा अधिक सुंदर और व्यवस्थित दिखाई देने लगा है।इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों ने आगे आकर अपना सहयोग प्रदान किया। मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में विशेष सहयोग देने वालों में पंडित अश्वनी दुबे, मनोज पाटले, सुनील अग्रवाल (संटी), श्रीमती अर्चना संतोष सोनी, प्रदीप निषाद,मन्नु पाटले,अभिषेक यादव,अजीत ठाकुर,विमल सोनी, मनोज वर्मा,मनीष ठाकुर (मोनू),दिनेश गंधर्व,अशोक निषाद एवं अमर सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
स्थानीय नागरिकों की सामूहिक पहल और सहयोग से संपन्न हुआ यह कार्य सामाजिक एकजुटता, धार्मिक आस्था और जनभागीदारी का उदाहरण है। नागरिकों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देकर मंदिर परिसर के विकास में अपनी सहभागिता निभाई।

माँ शांति काली मंदिर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य पूर्ण,स्थानीय नागरिकों की पहल से मंदिर को मिला नया स्वरूप">






