Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल

नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट
नारायणपुर से संतोष नाग की रिपोर्ट

​
नारायणपुर :—जिला मुख्यालय के बखरुपारा स्थित वार्ड क्रमांक 07 में गोवर्धन पूजा का त्योहार बेहद खास और भावुक माहौल में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर नारायणपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  प्रताप सिंह मंडावी ने सादगी और संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए वार्ड के दिवंगत निवासी स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों के साथ मिलकर गोवर्धन पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया।
​ त्योहारों की खुशियों के बीच अपने जन प्रतिनिधियों को अपने साथ पाकर पटेल परिवार ने सम्मान के साथ स्वागत किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष  मंडावी की इस अनूठी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने दिवंगत महेश पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिजनों को त्योहार की बधाई देते हुए ढांढस बंधाया।
​

सद्भाव और परंपरा का संदेश

इस अवसर पर *जिला पंचायत उपाध्यक्ष  प्रताप सिंह मंडावी* ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी सनातन संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “त्योहारों का असली आनंद तभी है जब हम समाज के हर वर्ग और कठिन समय से गुजर रहे परिजनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। यह पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आपस में प्रेम, सम्मान और संबल बांटने का अवसर है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए संदेश दिया गया कि यह पर्व हमें गौसेवा, श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और समाज में आपसी प्रेम व आत्मीयता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। गौसेवा और आस्था से आलोकित यह पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए।
*इस पावन अवसर पर  उत्तम चंद्र जैन (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा),  अनुराग पाण्डेय (महामंत्री, भाजपा शहर मंडल नारायणपुर),  अनिल खोबरागड़े (अध्यक्ष, जिला पत्रकार संघ नारायणपुर)  आलोक झा,  भुषण पटेल, रहें शामिल।
सभी ने मिलकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन देव की पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

<span style=नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल">
आज फोकस में

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे
आज फोकस में

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन
आज फोकस में

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार
आज फोकस में

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ
आज फोकस में

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp