
तखतपुर:,,,इस बार की दिवाली तखतपुर क्षेत्र के लिए फीकी रही
हर साल जैसी रौनक इस बार देखने को नहीं मिली
तखतपुर क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायत में राशि आ ही नहीं पाई
दिवाली आ गई, पर पंचायत में पैसा नहीं आया
सरपंचों के पास लोगों को जवाब देने के लिए कुछ नहीं था
गाँव में सफाई का काम अधूरा रह गया
लाइट, सड़क, नाली का काम रुक गया
दिवाली में जो छोटा-मोटा काम होना था, वो भी नहीं हो पाया
पंचायत के कर्मचारी भी परेशान रहे
कई पंचायतों में त्योहार का खर्च भी नहीं निकल पाया
लोग पूछते रहे, पैसा कब आएगा, काम कब होगा
पर किसी के पास जवाब नहीं था
हर बार दिवाली से पहले राशि आ जाती थी
इस बार अधिकांश पंचायत खाली हाथ रह गई
गाँव के सरपंचों को मजबूरी में उधारी लेनी पड़ी
सरपंच ने अपनी जेब से, दुकान से, पहचान वालों से उधारी लेकर दिवाली मनाई
जिस सरपंच को उधारी मिल गई, उसकी दिवाली मन गई
जिस सरपंच को उधारी नहीं मिली, उसकी दिवाली नहीं मनी
एक गाँव में लाइट जल गई, दूसरे गाँव में अंधेरा रह गया
एक गाँव में सफाई हो गई, दूसरे गाँव में कचरा पड़ा रह गया
सरपंच भी इंसान है, वो कब तक उधारी लेकर गाँव चलाएगा
उधारी का पैसा भी तो चुकाना पड़ेगा
दिवाली तो निकल गई, पर उधारी का बोझ सरपंच पर रह गया
गाँव के लोग निराश होकर दिवाली मनाने को मजबूर हुए
बाजार में भी पहले जैसी भीड़ नहीं दिखी
दुकानदार भी बोले, इस बार बिक्री नहीं हुई
जिसको उधारी मिला उसकी मनी दिवाली, जिसको उधारी नहीं मिला उसकी नहीं मनी
ये कैसी व्यवस्था है, त्योहार भी अब उधारी पर मनाना पड़ रहा है
दिवाली फीकी रही, पर उम्मीद अभी बाकी है
शासन से यही विनती है, पंचायत की राशि समय पर भेजी जाए
ताकि सरपंच को उधारी ना लेनी पड़े
ताकि गाँव का काम रुके नहीं और त्योहार फीका ना पड़े








