Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हत्या के प्रयास और बलवा के 5 साल से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर। हत्या के प्रयास और बलवा के पांच साल पुराने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। इस दौरान उनके खिलाफ लंबित चार स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की भी तामिली की गई।
पुलिस के अनुसार, 9 मार्च 2021 को ग्राम बिनेका में ओमप्रकाश कुर्रे, उसके पुत्र लव कुर्रे और राजेश कुर्रे सहित अन्य लोगों पर रामेश्वर कोसले एवं अन्य के साथ हत्या की नीयत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने और बलवा करने का आरोप था। इस मामले में थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 94/2021 दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से ही तीनों आरोपी लगातार फरार थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मल्हार पुलिस की विशेष टीम उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सिरगिट्टी क्षेत्र में आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश कुर्रे (55 वर्ष), लव कुर्रे (30 वर्ष) और राजेश कुर्रे, निवासी ग्राम बिनेका शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल
आज फोकस में

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे
आज फोकस में

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन
आज फोकस में

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार
आज फोकस में

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ
आज फोकस में

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp