Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ

धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट
धरमजयगढ़ से असलम खान की रिपोर्ट

तहसील अधिवक्ता संघ की पहल—मुख्यमंत्री तक अनुशंसा पहुंचाने की मांग, 74 किलोमीटर की दूरी और आदिवासी अंचल की प्रशासनिक परेशानियों को बनाया प्रमुख आधार

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ को स्वतंत्र राजस्व जिला घोषित किए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग अब एक बार फिर तेज होने लगी है। इसी कड़ी में तहसील अधिवक्ता संघ धरमजयगढ़ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन के दौरान उन्हें मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र को जिला बनाने की मांग प्रमुखता से उठाने की तैयारी की है।

12 नवंबर 2026 को तैयार किए गए मांग पत्र में संघ ने धरमजयगढ़ की भौगोलिक, प्रशासनिक एवं जनसंख्या संबंधी परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे स्वतंत्र जिला घोषित करने की आवश्यकता बताई है। संघ के अध्यक्ष राजा सिंह एवं सचिव गगनदीप सिंह कोमल के नेतृत्व में इस मांग को राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की पहल की जा रही है।

रायगढ़ मुख्यालय की 74 किलोमीटर दूरी, आम जनता के लिए परेशानी

मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि धरमजयगढ़ आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्र है। यहां के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय रायगढ़ पहुंचने के लिए लगभग 74 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। राजस्व, पुलिस, न्यायिक और अन्य शासकीय कार्यों के लिए बार-बार जिला मुख्यालय जाना आम नागरिकों के लिए समय और आर्थिक परेशानी का कारण बनता है।

विशेषकर ग्रामीणों, किसानों, आदिवासी परिवारों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को इस दूरी के चलते कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। धरमजयगढ़ को जिला बनाए जाने से प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुलभ होंगी और आम जनता को त्वरित सुविधा एवं न्याय मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विकास को मिलेगी नई दिशा

अधिवक्ता संघ का कहना है कि जिला गठन केवल प्रशासनिक इकाई का विस्तार नहीं होगा, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री तक प्रस्ताव भेजने की मांग

संघ ने मांग की है कि धरमजयगढ़ को स्वतंत्र राजस्व जिला घोषित करने के लिए राज्य शासन स्तर पर आवश्यक पहल की जाए। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के समक्ष इस संबंध में प्रस्ताव एवं अनुशंसा भेजी जाए। जिला गठन की संभावनाओं के परीक्षण के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं भौगोलिक सर्वेक्षण कराकर प्रस्ताव तैयार करने का भी आग्रह किया गया है।

अधिवक्ता संघ ने उम्मीद जताई है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को रखने से इसे उचित मंच मिलेगा और राज्य सरकार तक बात पहुंचाने में मदद मिलेगी।

अब निगाहें राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग अब महज किसी एक संगठन की मांग नहीं रह गई है, बल्कि यह क्षेत्र की प्रशासनिक सुविधा, जनसुविधा और समग्र विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण जनहित का मुद्दा बनती जा रही है। अब देखना होगा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष रखे जाने वाले इस मांग पत्र पर आगे क्या पहल होती है और धरमजयगढ़वासियों की वर्षों पुरानी उम्मीद को कब तक मूर्त रूप मिल पाता है।

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल
आज फोकस में

नारायणपुर बखरुपारा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी ने दिवंगत स्वर्गीय महेश पटेल के परिजनों संग धूमधाम से मनाई गोवर्धन पूजा, पेश की अनूठी मिसाल

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे
आज फोकस में

आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
आज फोकस में

गतवा रेलवे फाटक के पास आंखों में मिर्ची डालकर बाइक लूटने वाले गिरोह पर कोटा पुलिस का प्रहार, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन
आज फोकस में

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार
आज फोकस में

कम धान बेचने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी आदान सहायता, प्रति एकड़ 13,839 रुपये देगी सरकार

<span style=धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ">
आज फोकस में

धरमजयगढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष मांग पत्र रखेगा अधिवक्ता संघ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp