Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 229 का ब्रेक इन सर्विस; 8 निलंबित, 102 का वेतन रोका

बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर से धनंजय तिवारी की रिपोर्ट

बिलासपुर:— जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सभी 229 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
कार्रवाई के तहत 8 पटवारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक पटवारी के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की गई है। वहीं, काम नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत पर 102 पटवारियों का वेतन भी रोक दिया गया है।
भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पटवारी 13 अक्टूबर 2026 से प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिले में पटवारियों के कुल 248 पद स्वीकृत हैं और सभी पद भरे हुए हैं। 12 नवंबर की स्थिति में 229 पटवारी हड़ताल पर हैं, जबकि 4 पटवारी कार्यरत बताए गए हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्रवाई का पूरा विवरण आयुक्त भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ को भेजा है। इधर, धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। ऐसे में पटवारियों की लंबी हड़ताल के बीच किसानों के भूमि संबंधी दस्तावेज और राजस्व कार्यों का समय पर निराकरण प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
अब देखना होगा कि प्रशासन की इस सख्ती के बाद पटवारियों की हड़ताल को लेकर क्या स्थिति बनती है और किसानों को राजस्व संबंधी कार्यों में कब तक राहत मिल पाती है।

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन
आज फोकस में

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षकों का एक दिवसीय सांकेतिक धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद
आज फोकस में

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर बेलगहना में होगा जनसंवाद, विधायक अटल श्रीवास्तव जनता से करेंगे सीधा संवाद

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
आज फोकस में

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

ग्राम मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

ग्राम मटियारी में अवैध गांजा बिक्री करने वाले दो आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज फोकस में

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार
आज फोकस में

छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

और भी पढ़ें

📝 संपादक की जानकारी

संपादक: फिरोज खान

पता: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495001

संपर्क नंबर: 📞 98271 37773 📞 97131 37773 📞 98279 60889

ईमेल: firojrn591@gmail.com


वेबसाइट में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है समाचार की विषयवस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर यह एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती हैं। वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार से संबंधित कानूनी विवाद की स्थिति में केवल बिलासपुर न्यायालय की ही मान्यता होगी।

WhatsApp