
हिस्सा -बंटवारा मांगने के नाम पर कलयुगी पुत्र ने पिता को जिंदा जलाया* *सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर की घटना* सीपत,,,,,सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थिया श्रीमती दूरपति बाई रात्रे पति गंगा प्रसाद रात्रे निवासी सेलर थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया लोग तीन बहन तीन भाई होते हैं। बडे भाई आशाराम केंवट अपने ससुराल ग्राम बरेली मे परिवार सहित रहता हैं। प्रार्थिया अपने पिताजी के घर ग्राम सेलर मे अपने परिवार के साथ रहकर पिछले 18-20 सालो से पिताजी बुजुर्ग होने से उसका देखभाल करते आ रही है। प्रार्थिया दिनांक 11.11.2026 के सुबह करीबन 11.30 बजे अपने घर के बाडी मे काम कर रही थी पिताजी घर के आंगन मे बैठा था कुछ समय बाद प्रार्थिया की बेटी सीमा घर से प्रार्थिया के पास बाडी आयी और बतायी कि आशाराम मामा आये हैं और नाना से लडाई झगडा कर रहे हैं बतायी तब प्रार्थिया अपने बेटी के साथ घर आयी तो देखी इसके पिताजी को भाई आशाराम के द्वारा लकडी के दरवाजा मे लगाने वाला लोहे का हूक से मारपीट कर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था जिससे प्रार्थिया के पिताजी के आधा शरीर जल गया था प्रार्थिया गमछे से अपने पिताजी को ढंकी और आग को बुझाने की कोशिश की हूं एवं एम्बुलेंस 108 से. ईलाज कराने सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर भर्ती किये थे जहां ईलाज के दौरान रात्रि मे मृत्यु हो गई। प्रार्थिया के पिताजी विश्राम केंवट की मृत्यु इसके भाई आशाराम केंवट के द्वारा लकडी के दरवाजा मे लगाने वाला लोहे का हूक से मारपीट कर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 625/2026 धारा 103(1) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गय

हत्या के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार">







