
डेढ़ लाख रुपये कीमत के 7 पंप बरामद, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
रतनपुर….. रतनपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अमृत मिशन योजना के तहत उपयोग किए जाने वाले 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी 7 पंप,
जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर लिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 नवंबर 2026 को प्रार्थी कृष्णपाल सिंह निवासी कटगी, थाना कसडोल ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके द्वारा कोटा विकासखंड के विभिन्न गांवों में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा था।
ग्राम तिलकडीह में किराये के मकान को स्टोर रूम बनाकर पाइप, पंप, जीआई स्ट्रक्चर, पैनल सहित अन्य सामग्री रखी गई थी।सामान की देखरेख के लिए भेंड़ीमुड़ा निवासी पुष्पेंद्र सिंह को चौकीदार के रूप में रखा गया था। इसी दौरान 25 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी ग्राम तिलकडीह पहुंचा तो स्टोर रूम में रखे 1.5 एचपी के 7 सबमर्सिबल पंप गायब मिले। पूछताछ में चौकीदार पुष्पेंद्र सिंह ने पंपों के संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया।मामले में अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित की।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकीदार पुष्पेंद्र सिंह पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पैसों की जरूरत और ठेकेदार द्वारा पैसे नहीं देने की बात कहते हुए 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सभी 7 पंप बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
पुष्पेंद्र सिंह पिता स्व. विजय सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष।निवासी भेंड़ीमुड़ा, रतनपुर, जिला बिलासपुर।
इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय,प्रशिक्षु प्रतिभा पटेल, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह,विकास सेंगर तथा आरक्षक आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप एवं देवानंद चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृत मिशन के 7 सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार">







